फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू, एआई और सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अगले साल 21 जनवरी से 5 फरवरी तक होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से शुरू कर दी गई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य थ्योरी परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होंगी। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे हाई-टेक कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। कॉलेज में सभी सुविधाओं की लैब की स्थिति का आकलन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाएं प्रत्येक स्कूल में बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार होंगी। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे सीधे बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन के पहले स्कूलों के स्तर पर कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह प्रोजेक्ट कार्य और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होंगी। प्राइवेट छात्र-छात्राओं को इस विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके केंद्रों से संपर्क करना होगा। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेज के प्रधानाचार्यों से शिक्षकों की अपडेट सूची ऑनलाइन मांगी गई है। चेतावनी दी है कि पोर्टल पर अपलोड कराई गई सूचनाओं के आधार पर यदि कोई अनर्ह या अयोग्य शिक्षक परीक्षक नियुक्त हो जाता है तो इसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य उत्तरदायी माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें