ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतरराष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम हुआ। संस्था की ओर से 450 विद्यार्थियों और विभागों के 60 से अधिक सदस्यों को वैश्विक परिवेश और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण को समझने और अनुभव करने के उद्देश्य से नौ विभिन्न देशों में भेजा गया। सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अबू धाबी, मलयेशिया, सिंगापुर, दुबई, ओमान, बहरीन, वियतनाम, कजाकिस्तान और जॉर्जिया भेजा गया। छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण, बहुसांस्कृतिक समझ और व्यापार परिदृश्य की गहन जानकारी मिली। यह कार्यक्रम पीजीडीएम के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए था। ब्यूरो