फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी...कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्तावों पर मुहर; पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Tue, 06 Jan 2026 05:45 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

UP Big News: हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। यूपी में SIR की पहली रफ सूची जारी हो गई है। अब लोग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इनमें से 12 प्रस्तावों पर मुहर भी लगी। आइए,  इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए दिनभर की प्रमुख खबरों का सार लेकर आए हैं। यूपी में SIR की पहली रफ सूची जारी हो गई है। अब लोग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इनमें से 12 प्रस्तावों पर मुहर भी लगी। सीएम योगी ने कहा कि जीरामजी में रोजगार की गारंटी है। वीबी-जी राम जी से पार्दिशता बढ़ेगी।  जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान सामने आया है। आइए, मंगलवार की इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन


यूपी में एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी
यूपी में SIR की पहली रफ सूची जारी हो गई है। अब लोग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 12.55 करोड़ मतदाता है। पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ यानी 18 फीसदी नाम कट गए। 6 जनवरी से दावे-आपत्तियां की जा सकती हैं। जिनके भी नाम पहली ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं। ताकि उनका नाम जोड़ा जा सके। 6 मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। दावे और आपत्तियां मुफ्त हैं। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया है, जहां सहायता ली जा सकती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाने के लिए नियमावली संबंधी समेत कई प्रस्ताव रखे गए। इनमें से 12 प्रस्तावों पर मुहर भी लगी। जेएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद के परिसमापन के प्रस्ताव की मंजूरी के निर्णय की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि  जांच में यह सामने आया कि विश्वविद्यालय द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए बीपीएड पाठ्यक्रम की फर्जी और बैक डेट में मार्कशीट व डिग्रियां जारी की गईं, जिनका उपयोग राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा किया गया। इस प्रकरण में राजस्थान पुलिस की जांच, कुलाधिपति एवं कुलसचिव की गिरफ्तारी व शासन स्तर पर गठित जांच समितियों की आख्या में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


तोगड़िया बोले-जल्द बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया मुरादाबाद जाते समय मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर कुछ देर के लिए रुके। यहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनेगा और वह इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून बनने के बाद जिन परिवारों में दो से अधिक बच्चे होंगे और तीसरा बच्चा पैदा होगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तोगड़िया ने कहा कि तीसरे बच्चे के जन्म पर पूरे परिवार का सरकारी राशन बंद कराया जाएगा। बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलेगा, सरकारी अस्पतालों से दवाइयां नहीं मिलेंगी और बैंक से लोन भी नहीं दिया जाएगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी की VB-G RAM G पर सीएम योगी ने दिए तर्क
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2026 की पहली कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम योगी ने पीएम मोदी की जीरामजी की खूबी गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि जीरामजी में रोजगार की गारंटी है। वीबी-जी राम जी से पार्दिशता बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस पार्टी और उनका INDIA गठबंधन इस महत्वपूर्ण कानून (VB-G RAM G एक्ट) को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि देश के हित में, मजदूरों, किसानों और गांवों के विकास के लिए उठाए गए इस अहम कदम का समर्थन और स्वागत करने के बजाय-जिसके लिए INDIA गठबंधन को प्रधानमंत्री और NDA का आभार व्यक्त करना चाहिए था, वे खुलेआम अपनी पुरानी भ्रष्ट प्रथाओं का समर्थन कर रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मस्जिद समेत 101 स्थानों पर कार्रवाई
संभल में बिजली निगम की टीम ने सोमवार को संभल की मुस्तफा मस्जिद समेत जिलेभर में 101 और शहर में 52 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। छापे में सपा सांसद जियाउर्रहमान के मोहल्ले दीपासराय में भी बिजली चोरी के कई मामले सामने आए हैं। सरायतरीन स्थित मस्जिद में चोरी से बिजली के कितने लोड का इस्तेमाल हो रहा था, निगम इसकी गणना कर रहा है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि संभल और चंदौसी डिवीजन में जगह-जगह छापे मारे गए। सुबह छह बजे से पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की टीम के साथ पांच सौ से ज्यादा स्थानों पर चेकिंग की गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें