फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों लाइन में लगकर इलाज न मिलने पर मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों लाइन में लगकर इलाज न मिलने पर मरीजों का हंगामा
विज्ञापन

नोएडा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी के बाहर काफी देर खड़े होने के बावजूद इलाज न मिलने पर मरीजों ने हंगामा काटा। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे स्टाफ से भी मरीजों की कहासुनी हो गई।
जिला अस्पताल में सामान्य ओपीडी शुरू नहीं हुई है। केवल इमरजेंसी ओपीडी में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक इलाज किया जा रहा है। सोमवार सुबह ओपीडी के बाहर काफी संख्या में मरीजों की भीड़ लग गई। 11 बजे तक उपचार न होने पर मरीज और तीमारदार बेकाबू होने लगे। उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान मरीज और कर्मियों की कहासुनी भी हो गई। मरीजों ने आरोप लगाया कि बीमारी से तड़प रहे हैं और अस्पताल प्रशासन मनमानी कर रहा है। सरकार मुफ्त इलाज का दावा कर रही है और जिला अस्पताल सुन नहीं रहा है। बाद में किसी तरह वरिष्ठ कर्मियों ने स्थिति को संभालकर मरीजों का इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फिलहाल, सामान्य ओपीडी शुरू करने के निर्देश नहीं मिले हैं। केवल इमरजेंसी ओपीडी में उपचार किया जा रहा है। सोमवार को मरीज अधिक आ गए। इस कारण थोड़ी परेशानी हुई।
डॉ. वंदना शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें