फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मर्चेंट नेवी में इंजीनियर था अतीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विदेश भेजने के नाम पर और साइबर ठगी में आगरा में पकड़े गए गिरोह में एक युवक उन्नाव का भी रहने वाला है। सदर कोतवाली के मोहल्ला अनवार नगर से आगरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वह मामा के घर रहता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवक मद्रास में मरीन कोर्स किया था। कुछ दिन मर्चेंट नेवी में इंजीनियर का काम किया। इसके बाद प्राइवेट कंपनी में पानी के जहाज पर काम करने लगा था। कई साल से कंबोडिया में था। जुलाई में ही घर आया था। मोहल्ले को लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि सीधा दिखने वाला युवक ठगी भी कर सकता है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला 87 जेर खिड़की निवासी अतीफ खान (23) पढ़ा-लिखा है। नाम न छापने की शर्त पर पड़ोसी ने बताया कि उसे कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अतीफ पहले खुद को मर्चेंट नेवी में बताता था। बाद में बताया कि उसने नौकरी छोड़ दी थी। पिता के निधन के बाद कमाई के लिए मद्रास और वियतनाम होते हुए कंबोडिया चला गया।
अनवार नगर निवासी मामा बबलू के अनुसार अतीफ पानी के जहाज चलवाने वाली एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगा। वहां उसका पासपोर्ट व अन्य पहचान पत्र छीन लिए गए थे। अतीफ का लंबे समय तक उत्पीड़न किया गया। जुलाई 2025 में वह किसी तरह कंबोडिया से निकल कर घर आया। इसके बाद से वह वह अक्सर आता-जाता रहता था। घर में सिर्फ बुजुर्ग मां होने से उन्हीं से मिलता और चला जाता। पड़ोसियों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अतीफ करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह में शामिल भी हो सकता है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि आगरा से पुलिस टीम आई थी, वही गिरफ्तार करके ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें