फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मवेशी से टकराकर खंती में गई जीप, बाल-बाल बचे एसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। आजाद मार्ग के पास छुट्टा मवेशी से टकराकर अचलगंज एसओ की जीप खंती में चली गई। एसओ और अन्य पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आईं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी ड्यूटी पर चले गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश पाठक मंगलवार सुबह करीब चार बजे, छठ पूजा की ड्यूटी के लिए शुक्लागंज जा रहे थे। आजाद मार्ग स्थित बंथर गांव के पास छुट्टा मवेशी के सामने से आने से चालक ने उसे बचाने में गाड़ी मोड़ी तो अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। गनीमत रही कि जीप पलटी नहीं वर्ना ज्यादा चोटें आ जातीं। थानाध्यक्ष और साथ बैठे अन्य पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आईं। सीएचसी में उपचार कराने के बाद सभी लोग ड्यूटी पर चले गए। क्षतिग्रस्त वाहन को गैरेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें