फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चक्की के साॅफ्ट में शर्ट फंसने से छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो-12- छात्र सरस की मौत की घटना में जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। धौरा गांव में चक्की के पास खेल रहे छात्र की शर्ट साॅफ्ट में फंस गई और उसकी मौत हो गई, पुलिस ने जांच की है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धौरा गांव निवासी सरस (13) पुत्र प्रकाश रावत कक्षा चार का छात्र था। मां प्रकाशिनी ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे गांव के ही पिंटू की आटा चक्की के पास खेल रहा था। चक्की की निकली लोहे की सॉफ्ट में शर्ट फंसने से उसका पूरा शरीर कई बार घूमा और सिर फट गया। मांस इधर-उधर फैल गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तब पता चला।
बेटे की मौत की सूचना से परिजन बेहाल हो गए। सरस माता-पिता का इकलौता पुत्र था। प्रकाशिनी ने बताया कि पति दिवाली में घर आए थे और सोमवार को गुजरात काम पर गए थे। छात्र की मौत से माता-पिता के साथ बहनें अंशिका और वंशिका बेहाल हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि चक्की के सॉफ्ट में फंसने से छात्र की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें