फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्व अध्यक्ष और महामंत्री पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दिया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व महामंत्री के खिलाफ 76.22 लाख रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अध्यक्ष ने कोतवाली में पत्र दिया है। हालांकि अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी ने भगवान परशुराम, राजा राव रामबक्स सिंह और आचार्य विष्णु गुप्त चाणक्य अधिवक्ता भवनों का निर्माण कराया था। मामले में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ल और पूर्व महामंत्री अरविंद कुमार दीक्षित को आय व्यय की मूल प्रतियां उपलब्ध न कराने व 76.22 लाख रुपये के गबन का दोषी पाया गया था। 24 सितंबर को दोनों को बार एसोसिएशन की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया था। एक माह के अंदर बार एसोसिएशन के खाते में गबन की धनराशि जमा न करने रिपोर्ट दर्ज कराने की सोमवार को बुलाई गई बैठक में सदन ने अनुमति दे दी थी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को ही कोतवाली में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री और उनके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में प्रार्थनापत्र दे दिया गया था। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें