फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद किशोरी का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
फोटो-2- घटना की जानकारी देते मृतका के रामदास पिता। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम किशोरी का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। पिता ने गांव के एक युवक पर बेटी को परेशान करने और उसी वजह से आत्महत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया तो परिजन शांत हुए। मंगलवार को अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

अचलगंज थाना के पंचमपुरवा गांव निवासी दिव्या (16) पुत्री रामदास रावत का शव 27 अक्तूबर की सुबह घर के टिनशेड में फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। दिव्या के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह सोमवार की देर रात घर आए। मंगलवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि गांव का अमन बेटी को परेशान करता था। फोन पर बात न करने पर धमकी भी देता था।
पिता के मुताबिक छह महीने पहले बेटी ने यह बात बताई थी। पुलिस से शिकायत के बाद युवक ने माफी मांग ली थी और सुलह कर लिया था। इसके बाद भी वह बेटी को लगातार परेशान कर रहा था, इससे ऊबकर बेटी ने खुदकुशी की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमन पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोपहर एक बजे बलाई घाट घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

फोटो-2- घटना की जानकारी देते मृतका के रामदास पिता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें