फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरसिटी की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर रावतपुर गांव के सामने सोमवार की सुबह ट्रैक पार कर रहा किसान इंटरसिटी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी सुरेंद्र रैदास (50) खेती करते थे। पत्नी शिववती ने बताया कि पति सोमवार की सुबह खेत में फसल की सिंचाई करने की बात कहकर गए थे। रेलवे लाइन पार करते समय उन्नाव से लालगंज की ओर जा रही इंटरसिटी की चपेट में आए और उनकी मौत हो गई। सुरेंद्र के छोटे भाई सुनील की सूचना पर पुलिस ने जांच की। कोतवाल राजपाल ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया। तीन अविवाहित बेटियां हैं। किसान की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें