सफीपुर। सरांय सकहन गांव के पास रविवार की रात नौ बजे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी गंभीर चोट मौत की वजह बताई गई है।
सफीपुर कस्बा के मंगल बाजार मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश का बेटा दीपक (25) रविवार की रात सकहन गांव प्याज बेचने गया था। लौटते समय गांव के पास लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीपक दस फीट दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से मां गुड़िया, बड़ा भाई नौरंग बेहाल हैं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।