फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। पंचमपुरवा गांव में किशोरी का शव घर के टिनशेड में लगे पाइप से सोमवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि परिजनों की डांट से आहत होकर उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पंचमपुरवा गांव निवासी दिव्या (16) पुत्री रामदास रावत ने खुदकुशी कर ली। मां आशा ने बताया कि सोमवार की सुबह वह खेत गई थी। घर पर बेटी अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे लौट कर आई तो देखा कि उसका शव टिनशेड से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी।
इस पर थानाध्यक्ष राजेश पाठक आरक्षी पूजा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच कर शव फंदे से उतरवाया। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनाें की डांट से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें