फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बादल और बूंदाबांदी ने उड़ाई किसानों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। लगातार दूसरे दिन बादल छाए रहे। एक-दो बार बूंदाबांदी भी हुई। खेत में तैयार फसल खराब होने की आशंका से किसानों की नींद उड़ गई है। बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भी बादल छाए रहे। दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई। इससे अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले 26 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 25 पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। लोगों को ऊनी कपड़े निकालने पड़े। उधर, किसानों का कहना है कि बारिश तेज हुई तो खेत में खड़ी फसल खराब हो जाएगी।
गंजमुरादाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. मंजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बिन मौसम बारिश में भीगना शारीरिक परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम में बदलाव आने से सर्दी, जुकाम और बुखार आदि बीमारियां घेर सकती हैं। इसलिए इससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 29 से 31 अक्तूबर को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बुधवार से रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें