फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान में 116 क्विंटल कम मिला राशन, कोटेदार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। गेरुआ में संचालित उचित दर विक्रेता दुकान की जांच में 116 क्विंटल कम अनाज कम मिला था। इस पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

राशन उपभोक्ताओं ने एसडीएम से अंगूठा लगवाने के बाद भी गेरूआ कोटेदार द्वारा खाद्यान्न न दिए जाने की शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने गेरूआ गांव पहुंचकर खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया था। निरीक्षण के समय उचित दर विक्रेता श्रीराम मौके पर मिले थे। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सितंबर, अक्तूबर और अग्रिम नवंबर के राशन के स्टाॅक का मिलान कराने पर गेहूं, चावल, मक्का व चीनी मिलाकर कुल 116 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला था। कोटेदार स्टाॅक रजिस्टर नहीं दिखा पाए थे।
डीएम की अनुमति के बाद कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं गेरूआ की निलंबित उचित दर विक्रेता की दुकान के कार्डधारकों को बछौली कोटेदार के पास संबद्ध कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा चांद गांव के कोटेदार पर दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट
छह अक्तूबर को पूरा चांद गांव में संचालित उचित दर विक्रेता की दुकान पर अनियमितता की शिकायत पर नायब तहसीलदार प्रीती व पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने जांच की थी। जांच में 213.60 क्विंटल खाद्यान्न का स्टाक कम मिला था। तब भी कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें