फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूदा युवक, पुलिस ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में नशे में घर आने पर पत्नी से विवाद के बाद युवक पास के ही कुएं में कूद गया। पानी कम होने से डूबा नहीं। करीब दो घंटे कुएं के अंदर ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंचे एसओ ने उसे बाहर निकलवाया। युवक ने पत्नी पर पीटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


रानीपुर निवासी सुनील रावत (35) शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शराब के नशे में घर आया। पत्नी सीमा ने बताया कि उसे बच्चों और मां बाप को गाली देना लगा। इसका विरोध किया तो विवाद होने लगा। कुछ देर बाद घर से निकल गया और कुछ दूरी पर बने कुएं में कूद गया। कुएं में पानी कम होने से सुनील डूबा नहीं और करीब दो घंटे तक वहां पर बैठा रहा। कुएं के पास से निकले कुछ ग्रामीणों ने जब आवाज सुनी तो नीचे झांककर देखा। कुएं में सुनील के बैठे होने की सूचना पुलिस को दी गई।
एसओ निखलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रस्सी डालकर रात करीब 11 बजे सुनील को बाहर निकाला। सुनील ने पत्नी पर पीटने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। नीरज के सकुशल घर वापस आने से बेटा रचित (10) व बेटियों में राखी (8) और परी (6) उससे लिपटकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें