फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजस्थान से पंजाब में अवैध रूप से बिकने आया धान जब्त

Mon, 27 Oct 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। अन्य राज्यों से पंजाब में धान लाकर बेचने पर पाबंदी के बावजूद पंजाब के निकटवर्ती राज्यों से किसान चोरी छिपे पंजाब में धान बेचने आ रहे हैं। शनिवार देर रात किसान यूनियन की शिकायत पर थाना बहाव वाला पुलिस ने राजस्थान से अबोहर में धान बेचने आ रही दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को जब्त किया। दोनों के चालकों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मार्केट कमेटी अबोहर के सचिव अमनदीप सिंह ने बताया कि रात के समय पड़ोसी राज्यों से अबोहर में धान बिकने के लिए आ रहा है। किसान यूनियन ने रात को गांव राजपुरा बैरियर के पास नाकाबंदी कर धान से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियां को आते देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव अमरपुरा के निकट उक्त दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅलियां को जब्त कर उनके चालकों को काबू कर लिया। दोनों ट्राॅलियों में करीब 235 क्विंटल धान भरा था। चालकों की पहचान गुरलाभ सिंह और सुशील निवासी पीलीबंगा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें