फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली के माढ़ापुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि फतेहपुर चौरासी थाना के सकरौली गांव निवासी अनुज (28) बाइक से बांगरमऊ जा रहा था। वहीं चक्की से आटा लेकर घर लौट रहे हुलासीखेड़ गांव निवासी बिहारी लाल (45) को माढ़ापुर रोड पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों को लोगों की मदद से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया जहां, हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय बिहारी की मौत हो गई। वहीं अनुज गंभीर रूप से घायल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें