रबूपुरा (संवाद)। सरदार पटेल की जयंती के मद्देनजर 20 नवंबर को यूनिटी मार्च निकाला जाएगा। शनिवार को यूनिटी मार्च की कार्ययोजना बनाने के लिए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बैठक की।
विधायक ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों और शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पदयात्रा मार्ग की सफाई और मरम्मत के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पदयात्रा में मेडिकल किट, मेडिकल टीम, एबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, एसीपी पुलिस सार्थक सेंगर, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार आदि मौजूद रहे।