फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बांसुरी की अगुवाई में निकाला यूनिटी मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सांसद बांसुरी स्वराज की अगुवाई में पहाड़गंज इलाके में रविवार को यूनिटी मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं व स्वयंसेवक आदि शामिल हुए। राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ निकली यह यात्रा क्षेत्र में उत्साह का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

इस मौके पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह यात्रा सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित एक प्रेरक जनअभियान है। पहाड़गंज की उत्साही भागीदारी साबित करती है कि एकता सिर्फ आदर्श नहीं बल्कि भारत की सबसे बड़ी ताकत है। मार्च में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंड भारत के संकल्प को दोहराते हुए सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया। मार्च का समापन सामूहिक संकल्प और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें