फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शर्मा की अनूठी पहल, दस हजार परिवारों तक दिवाली की खुशियां

Sat, 31 Oct 2026 05:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

अभियान के तहत प्रत्येक परिवार को एक विशेष दिवाली किट दी जा रही है। किट में सर्दी को देखते हुए एक कंबल, मिठाई, मिट्टी के दीये और बच्चों के लिए फूलझड़ियां शामिल हैं, ताकि वे भी पूरे सम्मान के साथ त्योहार मना सकें।
 
विज्ञापन
दिवाली की खुशियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के पावन पर्व पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी मुकेश शर्मा ने नोएडा में एक अनूठी पहल शुरू की है। ‘एक दीया उनके नाम, जो हमारे घरों को रोशन करती हैं’ अभियान के तहत वे उन घरेलू सहायिकाओं, सफाई कर्मियों, सुरक्षा गार्डों और सहायक कर्मचारियों के परिवारों तक दिवाली की खुशियां पहुंचा रहे हैं, जो साल भर हमारी दिनचर्या को आसान बनाते हैं।

विज्ञापन


अभियान के तहत प्रत्येक परिवार को एक विशेष दिवाली किट दी जा रही है। किट में सर्दी को देखते हुए एक कंबल, मिठाई, मिट्टी के दीये और बच्चों के लिए फूलझड़ियां शामिल हैं, ताकि वे भी पूरे सम्मान के साथ त्योहार मना सकें।

मुकेश शर्मा ने कहा यह कोई दान नहीं, उनके श्रम और निष्ठा के प्रति हमारा आदर है। कहना नहीं, कर दिखाना है और नोएडा को बेहतर बनाना है। जो लोग हर सुबह हमारे घरों को संवारते हैं, उनकी मुस्कान के बिना हमारी दिवाली अधूरी है। त्योहार की रोशनी सिर्फ हमारे घरों तक नहीं, उनके आशियानों तक भी पहुंचनी चाहिए। इस अभियान की खास बात यह है कि मुकेश शर्मा खुद नोएडा की प्रमुख सोसाइटियों में जाकर अपने हाथों से किट वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभी तक 7,860 से अधिक परिवारों को कवर किया गया है, जिसे बढ़ाकर 10 हजार परिवारों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके तहत केपटाउन में 3,000, लोटस में 2,000, प्रतीक विस्टेरिया में 800, सेक्टर 36 में 650, अंतरिक्ष में 400, जेनिथ में 350, सेक्टर 35 में 300, स्काईटेक मेट्रॉट में 175, सेठी मैक्स में 135 और महादेव में 50 परिवारों को किट दी जा रही है। सोसायटियों के निवासियों और एओए प्रतिनिधियों ने इस पहल को सामाजिक सौहार्द और संवेदनशीलता की मिसाल बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें