फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व पूर्व विधायक के नाम की प्लेट को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व पूर्व विधायक के नाम की प्लेट को किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

तावडू। नगर के वार्ड नंबर 15 में केंद्रीय मंत्री व पूर्व विधायक की नेम प्लेट को तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मनोनीत पार्षद कृष्ण सेहरावत की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेहरावत ने बताया कि नगर के प्राचीन देवी मंदिर के रास्ते को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी सांसद निधि से पक्का बनवाया था। इसके बाद नगर पालिका ने राव इंद्रजीत सिंह एवं पूर्व विधायक तेजपाल तंवर के नाम की स्टील की प्लेट लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद का आरोप है कि गत 7 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि मंदिर पर लगी नेम प्लेट को कुछ शरारती लोगों ने और श्मशान घाट में बने कमरे के बाहर लगे उनके पिता और माता की नेम प्लेट को भी उखाड़कर फेंक दिया है। वह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की तो इस घटना में हेमंत, पवन ,महेश, जयप्रकाश उर्फ भोले, बंटी और कालू सहित अन्य लोगों की संलिप्तता मिली। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें