-जिले की बिजली व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने की कवायद जारी
-अगले साल तक बनकर हो जाएंगे तैयार, मिलेगी निर्बाध आपूर्ति
-जिले में गर्मियों के दिनों रहती है 1900 मेगावाट की रहती है खपत
-कुल 4.50 लाख आबादी को मिलेगी राहत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए अगले साल तक शहर में 19 पॉवर हाउस बनाए जाएंगे। यह पॉवर हाउस आधुनिकीकरण परियोजना (मॉर्डनाइजेशन) के तहत तैयार होंगे। पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार पटेल ने बताया कि मॉर्डनाइजेशन योजना के तहत जिले भर में नए 19 पॉवर हाउस बनेंगे। यह पॉवर हाउस शहर के अलग-अलग स्थानों पर तैयार होंगे, ताकि बिजली आपूर्ति की समस्या का त्वरित समाधान हो सके। जिले में बिजली निगम के करीब 4.50 लाख उपभोक्ता हैं। अक्सर गर्मियों के दिनों या मॉनसून सीजन में बिजली ट्रिपिंग की समस्या से वह परेशान होते रहते हैं। नए पॉवर हाउस के लिए शासन स्तर से बजट भी जारी हो चुका है।
गर्मी में 1900 मेगावाट रोजाना रहती है खपत
पीवीवीएनएल के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के दिनों में रोजाना करीब 1900 मेगावाट की बिजली की खपत होती है। जबकि सर्दी में यह करीब 50 से 60 प्रतिशत तक घट जाता है।
उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि में मेरठ जोन में नंबर वन पर नोएडा
जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर वर्ष 2025-26 तक करीब 29 सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की जा चुकी है। यह वृद्धि साल दर साल बढ़ी है, जो कि पूरे मेरठ जोन में आने वाले शहरों में सबसे ज्यादा रही।
जिले में आठ हेल्पडेस्क शुरू, सुचारू रूप से कर रहे कार्य
जिले में आठ हेल्पडेस्क शुरू किए गए हैं। नयी व्यवस्था शुरू होने के चलते हर एक कार्य के लिए विद्युत निगम की अलग-अलग टीमें काम करेंगी। ऐसे में शहरवासियों की सुविधा के लिए आठ हेल्पडेस्क बनाई गई हैं, जो निरंतर कार्यरत रहेंगी।
कहां कहां बन बनेंगे पॉवर हाउस
सेक्टर 63 के डी, जी, जे, एच ब्लॉक, सेक्टर 117, 65, एनएसईजेड-03, सेक्टर 80 फेज दो, भंगेल व सलारपुर, सेक्टर 80 सी ब्लॉक, सेक्टर 140, सेक्टर 138, सेक्टर 124, सेक्टर 126, सेक्टर 16, सेक्टर 108, सेक्टर 132, सेक्टर 8 व सेक्टर 59 में इन पॉवर हाउस की स्थापना होगी।
-
हेल्पडेस्क के नंबर
1-33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–25 नोएडा 9193331939
2- 33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–20 नोएडा 9193301541
3-33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–62सी नोएडा 9193301473
4-33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–18 नोएडा 7290055930
5-33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–16ए नोएडा 7290055973
6-33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–धूममानिकपुर दादरी 9193301576
7-33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर–150 नोएडा 9193301568
8-33/11 केवी उपकेंद्र जेवर देहात 9193301778
मॉर्डनाइजेशन के तहत लगातार शहर को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए काम किए जा रहे हैं, इसी के तहत पावर हाउस बनेंगे।
-संजय कुमार जैन, मुख्य अभियंता, पीवीवीएनएल, गौतमबुद्ध नगर
हेल्पडेस्क की शुरुआत हुई है, करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं के लिए यह हेल्प डेस्क हर समस्या का समाधान होंगी, और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचानें में मदद करेंगी।
-विवेक कुमार पटेल, अधीक्षण अभियंता (तकनीकी), पीवीवीएनएल, गौतमबुद्ध नगर