फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेतरतीब बढ़ी घास, जिम के टूटे उपकरण से पार्कों का खो रहा आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ओमिक्रोन-1ए सेक्टर के ए और बी ब्लॉक में पार्कों की नहीं हो रही देखरेख
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रोन-1ए सेक्टर के ए और बी ब्लॉक के पार्कों की हालत खराब होती जा रही है। वहां बनी जिम के उपकरण टूट चुके हैं और झूले क्षतिग्रस्त हैं। काफी समय से घास भी नहीं काटी गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


बी ब्लॉक के पार्क में बनी ओपन जिम के उपकरण टूटने और जंग लगने के कारण इस्तेमाल के लायक नहीं हैं। वहीं, ए ब्लॉक के पार्क में लगाए गए झूले भी पूरी तरह टूट चुके हैं। इसके कारण बच्चों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि बढ़ी हुई घास के कारण पार्कों की सुंदरता प्रभावित हो रही है। निवासियों ने पार्क के रखरखाव की मांग की है, ताकि उनकी सुंदरता बनी रहे।
विज्ञापन

कोट
मशीनों को लोगों की फिटनेस के लिए लगाया गया था, लेकिन टूटने की वजह से ये अब शोपीस बनकर रह गई हैं। -नेहा भाटी, निवासी

झूले टूटने से बच्चे सुरक्षित तरीके से खेल नहीं पा रहे हैं। पार्कों की नियमित देखरेख नहीं होने से सुविधाएं बदतर हो रही हैं। -धर्मेंद्र भाटी, निवासी

पार्कों की साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। -सुखपाल सिंह, निवासी

जिम की मशीनें, झूले आदि के खराब होने का असर बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों पर पड़ता है। कर्नल(रिटायर्ड) राजेंद्र भारद्वाज, निवासी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें