ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को निशुल्क ओ-लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग जिला स्तर पर प्रशिक्षण संस्थानों के चयन की प्रक्रिया में जुटा है। विभाग ने इच्छुक संस्थानों से आवेदन मांगे हैं। संस्थानों के चयन के बाद पात्र अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश सिसौदिया ने बताया कि ऐसे संस्थानों का चयन किया जाएगा, जिन्हें नीलिट से ओ-लेवल और सीसीसी कंप्यूटर कोर्स संचालन की मान्यता प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थान 16 जून से 10 जुलाई तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। चयनित संस्थानों को प्रशिक्षण देने की अनुमति प्रदान की जाएगी।