फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंडरपास का काम पूरा, चार मूर्ति चौराहे से गुजर सकेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीईओ ने अंडरपास के ऊपर से वाहनों की आवाजाही शुरू कराने के निर्देश दिए
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति चौराहे पर अंडरपास के सिविल वर्क का काम पूरा हो गया है। अब ग्रेनो प्राधिकरण अंडरपास के ऊपर से वाहनों की आवाजाही शुरू कराएगा। मंगलवार को काम का निरीक्षण करने पहुंचे सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरी जांच और सुविधाएं विकसित होने के बाद छह महीने में अंडरपास से भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। तेजी से काम पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। आवाजाही में लोगों को दिक्कत न हो। इसका ध्यान रखा जाए।
वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने सीईओ को बताया कि अंडरपास का पूरी तरह काम खत्म होने में अभी छह महीने और लगेंगे। करीब आधे घंटे तक सीईओ ने अंडरपास के निर्माण की वजह से ट्रैफिक के असर को भी देखा। यहां सर्विस रोड की खराब हालत की वजह से वाहन फंसते हुए नजर आए। सीईओ ने ठीक कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही, फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट को भी सुचारू रखने के लिए सीईओ ने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

130 मीटर रोड पर बस-वे के काम का जायजा लिया
सीईओ ने 130 मीटर रोड पर बन रहे बस-वे के काम का भी जायजा लिया। सीईओ को बताया गया कि इसी वित्तीय वर्ष में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। करीब 100 मीटर लंबाई में अधूरी 130 मीटर रोड पर बनी हुई अड़चन पर भी उन्होंने जानकारी ली। ऐस सिटी के पास से 60 मीटर और 130 मीटर रोड को जोड़ते हुए बनी रोड को भी जल्दी पूरा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें