फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खांसी-जुकाम के मरीजों को दी जा रही कोविड जांच की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टरों की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। पिछले दो सप्ताह से जेवर में खांसी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 100 से 150 मरीज खांसी और जुकाम की शिकायत के साथ पहुंच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों ने मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शर्फे जेया ने बताया कि मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। कभी धूप, कभी बारिश की वजह से लोगों के स्वास्थ्य में परिवर्तन देखा जा रहा है। हालांकि खांसी-जुकाम कोविड-19 के संभावित लक्षण हो सकते हैं, इसलिए अस्पताल में मरीजों के लिए एक समर्पित आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। इस वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट सहित सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। डॉ. जेया ने बताया कि यदि संक्रमण के मामले बढ़ते हैं, तो संक्रमित मरीजों को तुरंत उचित देखभाल प्रदान कर संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दवाओं, पीपीई किट, दस्ताने और अन्य आवश्यक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित कर लिया गया है। डॉ. शर्फे ने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। जुकाम, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क कर जांच करवाएं।
विज्ञापन

.......................
बयान 1
पिछले तीन दिनों से बार-बार छींक आ रही है। डॉक्टर ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।
- अरफा, स्थानीय निवासी, जेवर

बयान 2
दो दिन से खांसी-जुकाम और बुखार है, सांस लेने में परेशानी हो रही है।
- शाजिद, स्थानीय निवासी, जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें