मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित देव विहार कॉलोनी के समीप बेकाबू कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार छात्रा घायल हो गई और ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव सीकरी कलां निवासी जितेन्द्र वशिष्ठ के अनुसार शनिवार शाम उनकी पुत्री वैष्णवी ट्यूशन के लिए जा रही थी। इसी दौरान देव विहार कॉलोनी के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।