फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: अनियंत्रित कार मकान में घुसी, पांच लोग हुए घायल

Tue, 30 Apr 2024 03:04 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा में एक कार की लापरवाही देखने को मिली। जहां चलते हुए एक रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार सवार एक युवक ने तेजी और  लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में कार  अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के मकान से टकरा गई, जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। रिक्शा चालक व इसमें सवार दो महिलाएं और कार सवार 2 युवक इस घटना में घायल हो गए।

विज्ञापन


थाना सेक्टर- 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह को गौरव शर्मा और आदित्य एक कार में सवार होकर जा रहे थे। कार आदित्य चला रहा था। उसने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दिया। 

रिक्शा में सवार दो महिलाएं नीतू और चांदनी और रिक्शा चालक रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के एक मकान से जा टकराई। जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई,तथा कार में सवार दोनों भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें