फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा व चचेरे भाई ने बच्चे का अपहरण कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सगे चाचा ने बेटे के साथ मिलकर 11 वर्षीय भतीजे का अपहरण कर लिया और शोर मचाने के डर से गला दबाकर हत्या कर दी। चोटपुर कॉलोनी में मंगलवार रात को हुई इस घटना के बाद कोतवाली फेज 3 पुलिस ने आरोपी चाचा, चचेरे भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों की मंशा बच्चे को अगवा करने के बाद पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती लेने की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चोटपुर कॉलोनी निवासी गरीबन एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह दो बेटे और अन्य परिवार के लोगों के साथ रहते हैं। मंगलवार देर शाम को उनका बेटा अभिषेक लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस को जांच में पता चला कि अभिषेक का चाचा मनोज और चचेरा भाई कुणाल परिवार से रंजिश रखते हैं तो मामले का खुलासा हुआ। कोतवाली फेज 3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि इस अभिषेक को चचेरे भाई कुणाल ने पबजी गेम खेलने के बहाने मंगलवार शाम को पास बुलाया था।
इसी दौरान कुणाल और उसके पिता मनोज ने अपने साथी के साथ मिलकर अभिषेक के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान अभिषेक शोर मचाने लगा तो कुणाल और उसके पिता ने अभिषेक की गला दबाकर हत्या कर दी व साथी तौसीफ की मदद से बच्चे के शव को स्कूटी से सेक्टर-62 नाले में फेंक दिया। मामले में मनोज, कुणाल और तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी अपने भाई से रखता है रंजिश
पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी मनोज भाई गरीबन से रंजिश रखता है। दोनों में बातचीत भी नहीं होती है। आरोपी मनोज को यह लगता था कि बेटे का अपहरण करने के बाद उसे 10 लाख रुपये तक की फिरौती मिल सकती है। मनोज को यह लग रहा था कि जब अभिषेक को अगवा कर लिया जाएगा तो गांव में रहने वाले उसके सबसे बड़े भाई गरीबन की मदद करेंगे और उसे आसानी से पूरे पैसे मिल जाएंगे।
बच्चे को अगवा कर हत्या करने के मामले में सगे चाचा, चेहरे भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बेहतर काम करते हुए कम समय में इस मामले का खुलासा कर दिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

- लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें