फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेरू और दक्षिण अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उमैर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ एनआईयू के छात्र का चयन
विज्ञापन


यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीटेक बायो टेक्नोलॉजी के छात्र और एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर मोहम्मद उमैर का चयन एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत वह 25 जुलाई से 31 जुलाई तक पेरू और दक्षिण अमेरिका की यात्रा करेंगे। यहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि मोहम्मद उमैर अपनी बटालियन और पूरे उत्तर प्रदेश से चुने गए एकमात्र कैडेट हैं, जिन्हें इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है। उमैर का चयन रिपब्लिक डे कैंप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है, जो एनसीसी का देश का सबसे प्रतिष्ठित मंच माना जाता है। इस कार्यक्रम में वह भारत के यूथ एंबेसडर के रूप में विभिन्न देशों के युवाओं के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि उमैर के चयन से अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें