फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल परीक्षा की तैयारी के लिए कैंपस खोलने को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस खोलने को मंजूरी दे दी है। कंटेनमेंट जोन से बाहर वाले इलाकों के संस्थानों को राज्य सरकार के कोविड-19 संक्रमण के तहत जारी दिशा-निर्देशों के तहत कैंपस खोलने होंगे। विश्वविद्यालयों को फाइनल ईयर परीक्षा की तैयारियां भी शुरू करनी होंगी।
विज्ञापन

यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से राज्यों और विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा गया है। इसमें लॉकडाउन के बाद दोबारा कैंपस खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके हत अब विश्वविद्यालय या कॉलेज छात्रों के लिए क्लासरूम भी खोल सकते हैं। विश्वविद्यालयों को कैंपस खोलने की अनुमति तो मिल गई है पर छात्रों की सुरक्षा और कोविड-19 संक्रमण से बचाव प्राथमिकता होगा। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य व केंद्रीय गृहमंत्रालय के कैंपस खोलने से पहले उन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
विश्वविद्यालय क्लास और परीक्षा पर खुद करें फैसला
आयोग ने कैंपस पूरी तरह से खोलने, फिजिकल कक्षाएं शुरू करने से लेकर परीक्षा तक के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों को अपना फैसला करने की आजादी दी है। उच्च शिक्षण संस्थान अपने इलाके के कारोना हालात के आधार पर ऑनलाइन टीचिंग और परीक्षा पर अपने हिसाब से नियम बना सकते हैं।
विज्ञापन

अंतिम वर्ष के छात्र क्लास व प्लेसमेंट सत्र में लेंगे भाग
विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के अंतिम वर्ष के छात्रों को फिजिक्ल (पहले की तरह क्लासरूम में पढ़ाई) क्लास में आने से लेकर प्लेसमेंट सत्र में भाग लेने की अनुमति दी गई है। कॉलेजों को इसकी तैयारी शुरू करनी होगी। इसके अलावा पीजी प्रोग्राम और शोध छात्रों के लिए लैब व लाइब्रेरी के प्रयोग की अनुमति होगी। हालांकि इसका आखिरी फैसला कुलपति और प्रिंसिपल करेंगे।
ऑनलाइन पढ़ाई का मिलता रहेगा विकल्प
यदि कोई छात्र कोरोना के कारण कैंपस आकर पढ़ाई नहीं करना चाहता तो उसे ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प मिलता रहेगा। संस्थान किसी भी छात्र को कैंपस आकर पढ़ाई के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। ऐसे छात्रों के लिए संस्थानों को अलग से योजना तैयार करनी होगी।
आउटसाइडर के कैंपस में आने पर रोक
कैंपस खोलने की बेशक अनुमति दे दी गई है लेकिन बाहरी छात्रों के आने पर पूरी तरह रोक रहेगी। मुख्य गेट से पहचान पत्र जांचने के बाद ही छात्रों को अंदर आने दिया जाएगा। शिक्षकों और छात्रों को अपने पहचान पत्र गले में लटकाकर रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें