फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, बरेली के दो युवकों की मौत

Sun, 19 Oct 2025 12:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हारीमऊ मोड़ के पास शुक्रवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि बाइक सवार युवकों के पास मिले आधारकार्ड से पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गई है। बरेली के कोयलरिया बबुरी निवासी दीपक कुमार (22) और नवाबगंज निवासी देवेंद्र सिंह (23) जौनपुर में एक मार्केटिंग कंपनी में काम करते थे और दीपावली की छुट्टी पर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन




दीपक भी बहन प्रियंका भी इसी कंपनी में नौकरी करती है। प्रियंका के मुताबिक, शुक्रवार को दीपक और देवेंद्र बाइक से बरेली जा रहे थे। देर रात जगदीशपुर के हारीमऊ मोड़ के पास दीपक की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दीपक और देवेंद्र घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिधियावां के चौकीदार रामसवेक की तहरीर पर प्रयागराज के मऊआइमा निवासी ट्रक चालक राजेश सरोज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।



इकलौते भाई को रोका था-बाइक से मत जाओ
इकलौते भाई की मौत से प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि उसने दीपक को रोका था कि बाइक से न जाए, लेकिन वह नहीं माना। देर रात भाई की मौत की खबर मिलने के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। मां नत्थू बार-बार फोन कर पूछ रही हैं कि बेटी, दीपक के साथ कब आ रही हो। अब मैं उन्हें क्या बताऊं कि भैया अब कभी नहीं आएंगे। बहन सुधा भी लगातार भाई के मोबाइल पर फोन कर रही है। पिता हरीश कुमार भी सुधबुध खो बैठे हैं।
विज्ञापन




बेटा नहीं, मौत की खबर आई
पोस्टमार्टम हाउस में देवेंद्र की मौत से गमगीन पिता तुलाराम ने रोते हुए कहा कि हे भगवान, ये क्या हो गया। बेटे ने फोन कर बताया था कि रात में घर पहुंच जाएगा। बेटे की जगह उसकी मौत की खबर आई। देवेंद्र के भाई विकास, राजेश, उमेश और सतपाल पिता को संभालने की कोशिश कर रहे थे। तुलाराम ने रोते हुए कहा कि घर पहुंचकर पत्नी शीला को क्या बताऊंगा। बेटियां गीता, सुनीता और फूला भी दीपावली पर भाई देवेंद्र की राह देख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें