फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपवेल टैंक में गिरी क्रिकेट बॉल निकाने उतरे दो युवकों की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
सेक्टर- 6 स्थित संपवेल के इसी चेम्बर में उतरने से हुई मौत
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-6 के पार्क में क्रिकेट खेल रहे युवाओं की गेंद पास स्थित संपवेल टैंक में जा गिरी। गेंद निकालने के लिए खुले टैंक में उतरा युवक बेहोश होकर गिर गया। उसे निकालने गए दो साथी और एक ई-रिक्शा चालक भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। पुलिस और दमकलकर्मी चारों को निकालकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने संदीप (22) और मूल रूप से आजमगढ़ निवासी विशाल श्रीवास्तव (27) को मृत घोषित कर दिया। वहीं राकेश और ई-रिक्शा चालक हैदर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संदीप और विशाल निजी कंपनी में सुपरवाइजर थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 6 बजे संपवेल के पास स्थित पार्क में हरौला व आसपास के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच क्रिकेट गेंद दीवार पार कर संपवेल में जा गिरी। जिसे निकालने के लिए हरौला निवासी संदीप (22) संपवेल के अंदर चला गया। गेंद निकालने के लिए सीढ़ी से टैंक में जैसे ही उतरते ही वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया।
टॉयलेट करना गया संपवेल में तैनात चौकीदार बलराम उसी वक्त वहां पहुंचा। टैंक में गिरे युवक को देख शोर मचाकर उसकी मदद करने टैंक में उतर रहे उसके साथियों को रोका। बलराम की बात अनसुनी कर विशाल और राकेश टैंक में उतरने की कोशिश के दौरान बेहोश हो गए। इसी बीच एक ई-रिक्शा चालक हैदर भी मदद के लिए वहां पहुंचा। हैदर भी बेेहोश होकर टैंक में गिर पड़ा।
विज्ञापन

इस बीच चौकीदार ने बांस की सहायता से बेेहोश पड़े चारों युवकों को टैंक के अंदर ही बने गहरे नाले की ओर बहने से रोके रखा। चौकीदार ने लोगों कोे दूर रहने की चेतावनी देते हुए पुलिस को फोन करने को कहा। भीड़ में से ही किसी ने 112 नंबर पर हादसे की सूचना दी। हादसे की खबर सुनते ही तत्काल ही पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। टैंक में गिरे चारों युवकों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने संदीप और विशाल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हालत गंभीर होने के कारण राकेश और हैदर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर को ही संदीप और विशाल के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसमें दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है।
गंदे पानी की वजह से बनती है जहरीली गैस
सेक्टर-6 में नोएडा प्राधिकरण का संपवेल है। यहां आसपास के इलाके के नाले का पानी आता है। संपवेल मेें बने गहरे और चौड़े टैंक में यह पानी गिरता है। सुरक्षा के लिए इस टैंक के चारों ओर लोहे रेलिंग लगाई गई है। टैंक के अंदर से ही एक गहरा नाला है जो सेक्टर-14 के नाले से जुड़ा हुआ है। गंदे पानी के कारण इस खुले टैंक में आए दिन जहरीली गैस बनने लगती है।
एसीईओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हादसे के बाद नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ नेहा शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और चौकीदारों को आवश्यक निर्देश दिए। प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि युवक संपवेल की दीवार किनारे पेड़ के रास्ते अंदर घुसे थे।
कोट
सेक्टर-6 में हुई इस घटना में दम घुटने से मूल रूप से मधुबनी निवासी संदीप और आजमगढ़ निवासी विशाल की मौत हो गई है। दोनों के परिवार हरौला के शर्मा मार्केट में किराए पर रहता है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।- एडीसीपी रणविजय सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें