आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में बिलरियागंज पुलिस को रविवार को मोहम्मदपुर निवासी तबरेज और मेराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों के पास से प्रतिबंधित गोवंशी पशु भी बरामद किए, जो वध के इरादे से पैदल ले जा रहे थे।
बिलरियागंज थाने की पुलिस टीम रविवार को नया चौक पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति थाना जीयनपुर क्षेत्र से एक गोवंशीय पशु को पैदल ले जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुर्थीपुर कब्रिस्तान के पास घेराबंदी की और दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मदपुर निवासी तबरेज और मेराज शामिल है। पुलिस ने मौके से एक प्रतिबंधित गोवंशी पशु बरामद किया। तबरेज और मेराज पर पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।