द कंटेंट फैक्ट्री की मल्टी टैलेंटेड प्रोड्यूसर शैली जैन और रक्षिता सिंह ने कुछ ऐसे वीडियो बनाएं, जिसके बाद यूट्यूब और फेसबुक पर चर्चा हुई। अब ये दोनों मार्केट के ट्रेंड से जुड़े विषय पर अलग-अलग काफी रोचक वीडियो बनाने की तैयारी कर रही हैं।
एक तरफ जहां कोरोना के कारण लोग परेशान हैं, वहीं शहर के कई युवा डिजिटल माध्यम से नाम के साथ पैसा कमा रहे हैं। शैली जैन और रक्षिता सिंह की बात करें तो शैली ने एमबीए में मार्केटिंग स्पेशलाइजेशन से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वहीं, रक्षिता ने टेडक्स के साथ कुछ समय काम किया है। दोनों ने कई बड़े यूट्यूब और प्रोडक्शन के लिए भी काम किया है, जिनमें से अमित भड़ाना, भुवन बम, कैरीमिनाटी, द वायरल फीवर, आशीष चंचलानी, एमिवे बंटाई, गजेंद्र वर्मा, स्टेबिन बेन, टी-सीरीज, सोनी म्यूजिक इंडिया, स्नूप डॉग और आईकोन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
लेकिन, इन्होनें अब अपना खुद का काम शुरु किया है। शैली और रक्षिता अपने इमेहनत और लगन से लोगों बीच अब खुद की एक पहचान बनाना चाहती हैं, शैली और रक्षिता कहती हैं, 'हम अपने काम के लिए बहुत खुश हैं। अगर हम अपने अनुभव की बात करें, तो हमनें आज के मार्केटिंग ट्रेंड के अनुसार वायरल कंटेंट की अच्छी जानकारी हासिल की है। निश्चित रूप से, ये हमारे भविष्य के कंटेंट के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम अपने 'द कंटेंट फैक्ट्री' के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना पाएं जल्दी ही नोएडा सेक्टर-15 के स्थित में एक नया वीडियो शूट करने की तैयारी है।