फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: जिला कारागार में तैनात महिला होमगार्ड से मोबाइल बरामद, बंदियों की बात कराने की आशंका, एफआईआर दर्ज

Sun, 11 Apr 2021 06:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

  • महिला बैरक की ली थी तलाशी
  • होमगार्ड ने अपना मोबाइल होने से किया इनकार 
  • पहने हुए कपड़ों में छिपाकर रखा था मोबाइल 
विज्ञापन
जिला कारागार में तैनात महिला होमगार्ड से मोबाइल बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के लुकसर स्थित गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार की महिला बैरक में तैनात महिला होमगार्ड से एक मोबाइल और चार्जर बरामद किया गया है। होमगार्ड ने मोबाइल एक महिला बंदी का होने की बात कही है। मामले में महिला होमगार्ड को कारागार अधिनियम में नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि महिला होमगार्ड मोबाइल का इस्तेमाल बंदियों की बात कराने में करती थी। जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया कि महिला जेलकर्मियों की टीम ने शुक्रवार को कारागार स्थित महिला बैरक की तलाशी ली। इसके बाद कारागार के सभागार कक्ष कार्यालय में महिला होमगार्ड साधना की तलाशी ली। महिला होमगार्ड से एक मल्टीमीडिया मोबाइल व चार्जर बरामद हुआ। 

पूछताछ में होमगार्ड ने मोबाइल अपना होने से इनकार किया, जबकि मोबाइल उसने अपने पहने हुए कपड़ों में छिपाकर रखा था। साधना ने जेल अधिकारियों को बताया कि मोबाइल महिला बंदी सोनम का है। जिला कारागार की हेड वार्डर कैलाश्री ने मामले में ईकोटेक-1 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें