फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में लावारिश कुत्तों ने दो महिलाओं को काटा

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में लावारिस कुत्ते ने महिला के पैर पर काट लिया। स्र
विज्ञापन
9 अगस्त की घटना, सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में 9 अगस्त को लावारिश कुत्तों ने दो महिलाओं को काट लिया। इन घटनाओं के बाद सोसाइटी में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

निवासी संदीप ने बताया कि 9 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे ए6 टावर की परमिता दत्ता पर लावारिश कुत्ते ने हमला कर दिया। इसी दिन बी1 टावर की निवासी साक्षी सिंह को भी कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में कुत्तों के पीछे दौड़ने, लोगों पर हमला करने और काटने की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से सोसाइटी में लावारिश कुत्तों की संख्या बढ़ गई है, जिससे छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें