ग्रेटर नोएडा के कासना और इकोटेक वन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बुधवार को दो गेस्ट हाउस में छापा मारकर चार युवतियों और छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की जांच कराई।
गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। पुलिस इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को क्वारंटीन कर अन्य आरोपियों को जेल भेजा है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के कासना और इकोटेक वन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बुधवार को दो गेस्ट हाउस में छापा मारकर चार युवतियों और छह युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक गेस्ट हाउस का मैनेजर भी शामिल था। पुलिस को मुखबिर से देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिस पर बुधवार को कासना और इकोटेक वन थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्रशांत गेस्ट हाउस और प्रधान गेस्ट हाउस पर छापा मारा था।
मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में चार युवतियों के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें प्रशांत गेस्ट हाउस का मैनेजर भी शामिल था। कमरों से आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ 15 हजार रुपये भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।