फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : टीके की दोनों डोज के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना से मौत, शारदा अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद

Fri, 16 Apr 2021 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

स्वास्थ्य कर्मी कृष्ण कोरोना की दोनों डोज भी लगवा चुके थे। शारदा अस्पताल के प्रवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि मरीज को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। कोशिशों के बाद भी हालात में सुधार नहीं हुआ और बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में बृहस्पतिवार को बंकापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार छौंकर (44) की मौत हो गई। तीन दिन से गले में खराश के साथ उन्हें बुखार की शिकायत थी। बुधवार को जेवर के सरकारी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


वहां से शारदा अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वे जेवर के गिरी मेडिकेयर में स्वास्थ्य कर्मी थे। कृष्ण कोरोना की दोनों डोज भी लगवा चुके थे। शारदा अस्पताल के प्रवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि मरीज को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। कोशिशों के बाद भी हालात में सुधार नहीं हुआ और बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।

जेवर में 12 संक्रमित मिले
जेवर स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को एंटीजन जांच में 270 लोगों में से 12 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें से कुछ होम आइसोलेशन और कुछ की हालत को देखते हुए ग्रेटर नोएडा के कोविड अस्पताल भेजा गया है।  
विज्ञापन


शारदा बना कोविड अस्पताल, सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी सेवा बंद
ग्रेटर नोएडा जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल ने ओपीडी सेवा फिलहाल बंद कर दी है। अस्पताल को कोविड अस्पताल बना दिया गया है। इसके पहले जिम्स में भी सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है। इन दोनों अस्पतालों में अब सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े मरीजों को ही चिकित्सा सुविधा का लाभ फिलहाल मिलेगा। 
विज्ञापन

जिम्स व शारदा अस्पताल में क्षेत्र के सैकड़ों मरीज रोज इलाज कराने के लिए आते हैं। सामान्य ओपीडी बंद होने से सबसे ज्यादा असर यहां इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों पर पड़ेगा। उन्हें अब ओपीडी की चिकित्सा सुविधा के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ेंगे। उन्हें इलाज के लिए मोटी फीस भी भरनी पड़ेगी। 

अभी जिम्स में सिर्फ 50 रुपये व शारदा में निशुल्क ओपीडी की सुविधा मरीजों को दी जा रही थी। शारदा अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इन दिनों मौसम बदलने के कारण ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसमें वायरल बुखार के अलावा बच्चों में सर्दी जुकाम के मामले भी सामने आ रहे हैं। 

इसी बीच कोविड महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बृहस्पतिवार से ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया है। जब हालात सामान्य होंगे तब जाकर ही मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें