फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीटेक छात्र की आत्महत्या के मामले में दो वार्डन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने आईआईएमटी तिराहे के पास से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

-दोनों पर छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने हॉस्टल में बीटेक छात्र की आत्महत्या के मामले में दो और आरोपी वार्डन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिसके बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली। वहीं अब पुलिस ने बुधवार को वार्डन सुधांशु उर्फ शेखर निवासी ठाकुरबाड़ी बक्सर बिहार और रोहित भाटी निवासी कमराला चक्रसेनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस दो लोगों को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि 23 जनवरी की रात बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप था कि वो शराब पीकर हॉस्टल पहुंचा था। जिस पर हॉस्टल प्रबंधन ने फटकार लगाई और वीडियो बनाकर पिता को भेजा था। इस बात से परेशान होकर छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। घटना के बाद साथ के छात्रों ने हॉस्टल में काफी हंगामा कर तोड़फोड़ की। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो वार्डन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें