कासगंज। यातायात माह के तहत जिले में वाहनों का जांच अभियान चलाया जा रहा है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने अभियान के दौरान 2 वाहन सीज किए गए एवं 185 वाहनों के चालान काटे गए। इनसे 2,23,000 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया ।
यातायात प्रभारी ने हर नारायण इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा में छात्राओं एवं कॉलेज के अध्यापकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया और पत्रक वितरित किए। राहवीर योजना के बारे में जानकारी दी। कस्बा सहावर, कस्बा गंजडुंडवारा व तरसी मोड़ थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में अभियान चलाया गया। संवाद