फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद घरों व दुकानों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

बंद घरों व दुकानों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

-बिसरख कोतवाली पुलिस ने 21000 नकद व अन्य सामान बरामद किया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने सोमवार को घरों में चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21000 नकद के साथ जेवरात, लैपटॉप, मोबाइल समेत आदि सामान बरामद किया है। आरोपी बंद घरों और दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है। पूछताछ में आरोपियों को एक मकान और एक मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात कबूल की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान बाबू उर्फ बाबुल हुसैन निवासी बंतीपुर बरपेटा असम और सफीकुल इस्लाम निवासी लुतिवारी अभयपुर असम के रूप में हुई है। दोनों इस समय गाजियाबाद की वेव सिटी स्थित बम्हैटा गांव में रहते है। आरोपियों ने 17 मार्च की रात चिपियाना बुजुर्ग गांव के ग्रीन एन्क्लेव के एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। आरोपी मकान से जेवरात, लैपटॉप व टीवी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा आरोपियों ने लालकुंआ स्थित एक मेडिकल स्टोर से नकदी व दवाइयां चोरी की थी। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी बिसरख कोतवाली में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से मकान से चोरी के 15000 नकद, जेवरात, एक लैपटॉप, एक टीवी, एक मोबाइल और बैग व कोट पेंट भी बरामद किए हैं। वहीं दूसरी चोरी में आरोपियों के पास से 6 हजार नकद, दो दवा की बोतल समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें