ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
एक्सपो मार्ट में इंडिया स्किल नेशनल कॉम्पीटिशन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पहुंचेंगे। लोकदल के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला कार्यालय में बैठक कर लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक ने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से 2 अप्रैल को एक्सपो मार्ट पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत दोला, मेरठ मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी, जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, युवा जिलाध्यक्ष निशांत भाटी, अनीता चौधरी, हरिओम भाटी, मनोज चौधरी, कुलदीप भाटी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।