फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी से कॉपर वायर चोरी करने वाले तीन सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कंपनियों में सफाई करने के दौरान कॉपर के वायर चोरी करने वाले तीन कर्मचारियों को कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों चोरी कर भाग रहे थे। तभी कंपनी के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में तुषार, धर्मेन्द्र, सुभाष नामक युवक सफाई करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान तीनों एक राय होकर कंपनी के अंदर से कॉपर वायर चोरी कर एक कट्टे में भर लिया। जब कंपनी के अन्य लोगों ने देखा तब तीनों को पकड़ लिया। इनके पास से 22 किलो कॉपर वायर बरामद हुए हैं। इसकी कीमत 20 हजार रुपये है। पुलिस उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें