फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के दो ताइक्वांडो खिलाड़ी थाइलैंड में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-जिले के विजयेंद्र ठाकुर और वेदांत शर्मा करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
-8 से 10 अगस्त तक होगी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जिले के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी विजयेंद्र ठाकुर और वेदांत शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने को तैयार हैं। जिला ताइक्वांडो संघ गौतम बुद्ध नगर के अनुसार विजयेंद्र और वेदांत शर्मा 8वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो आगामी 8 से 10 अगस्त तक थाईलैंड के पटाया में आयोजित होगी।



इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत समेत थाईलैंड, फिलीपींस, रूस, श्रीलंका, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, यूएई, इंडोनेशिया, नेपाल, जापान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर, कोरिया, सेनेगल, केन्या, बहरीन, यूनाइटेड किंगडम और जॉर्डन के करीब 2700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन हीरोज ताइक्वांडो संगठन बैंकॉक और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड द्वारा किया जा रहा है, जो विश्व ताइक्वांडो (डब्ल्यूटी) और एशियाई ताइक्वांडो संघ (एटीयू) से एफिलिएटेड है। कोच समरेंद्र ठाकुर के अनुसार रायन इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के छात्र विजयेंद्र ठाकुर अंतर्राष्टीय खेल की तैयारी के लिए महीनों से जुटे हुए हैं। वहीं उनके पिता भी हैं जो जीएनआईओटी कॉलेज में खेल अधिकारी और जिला ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ प्रशिक्षक व सचिव हैं, जबकि मां अनुपम ठाकुर गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-


कोच से लेकर परिजनों तक को नाज
कोच समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह सफलता लंबे समय से की जा रही कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और विभिन्न स्तरों पर शानदार प्रदर्शन का परिणाम है। विजयेंद्र और वेदांत पूर्व में भी कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वह सभी खिलाड़ियों को रोजाना 3 से 4 घंटे कड़ा अभ्यास कराते हैं। उनका एक ही लक्ष्य है, देश के लिए पदक जीतना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें