फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण ने नहीं की कार्रवाई तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा झुग्गी-झोपड़ी सेवा उत्थान समिति ने गरीबों के उत्पीड़न के विरोध में रविवार को बैठक कर प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया। समिति के अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने वर्ष 2020 में 11,613 में से केवल 1,700 मकानों का ही आवंटन किया गया। कहा गया था कि लोगों को सिर्फ अपना बैग और सामान लाना होगा, बाकी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लेकिन आज तक सभी फ्लैट पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। दीवारों में सीलन है, जिससे प्लास्टर गिर रहा है। ऐसे घरों में रहना डरावना हो गया है। गरीब आदमी न केवल किस्तें भर रहा है, बल्कि मरम्मत का खर्च भी खुद उठा रहा है। यदि घर में कोई रिश्तेदार साथ रह रहा हो तो प्राधिकरण किरायेदार मानकर नोटिस भेज रहा है। वहीं, वर्ष 2011-12 में जिन लोगों ने फार्म भरकर पैसा जमा किया था, उन्हें न तो मकान आवंटित किया गया और न ही उनका पैसा वापस किया गया। उन्होंने कहा, यदि प्राधिकरण जल्द कोई कार्रवाई नहीं करता तो 5 अगस्त को आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें