फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वसंत कुंज में बनेगी दो मंजिला डेक पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डी-6 के पीछे मेगा हाउसिंग में सड़क, पार्किंग व ड्रेनेज का होगा विकास
विज्ञापन


-
7.46 करोड़ रुपये आएगी लागत



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
वसंत कुंज में डी-6 के पीछे मेगा हाउसिंग क्षेत्र को नया रूप देने की तैयारी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) यहां दोमंजिला डेक पार्किंग बनाएगा। साथ ही, पास की सड़कों व स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज को भी दुरुस्त किया जाएगा। इस विकास परियोजना के लिए ई-टेंडर निकाला गया है। यह परियोजना क्षेत्र को और व्यवस्थित व सुविधाजनक बनाएगी।
विज्ञापन




डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत 7,46,78,338 रुपये है। एक साल के भीतर काम को पूरा किया जाएगा। 3 जुलाई दोपहर 3 बजे तक टेंडर जमा किए जा सकेंगे। परियोजना से वसंत कुंज के संतुष्टि, कावेरी, सरस्वती, नर्मदा, यमुना और गंगा अपार्टमेंट में रहने वाले हजारों निवासियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। कम जगह में वसंत कुंज के लोगों को व्यवस्थित और सुगम बहुमंजिला पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। अगले महीने से ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें