नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को 57 साल की महिला ने कोरोना से दम तोड़ दिया। महिला को पहले से सेप्टिक शॉक, एक्यूट किडनी इंजरी, मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम व उच्च रक्तचाप सहित अन्य बीमारियां थीं। कोरोना होने से महिला की हालत गंभीर हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 512 है। इनमें से 45 मरीजों की पहचान शनिवार को हुई। वहीं, 155 मरीज स्वस्थ हो गए। एक जनवरी से अब तक कोरोना के कारण 17 मरीज दम तोड़ चुके हैं। ब्यूरो