फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नाबालिग सहित दो तस्कर पकड़े, 270 किलो बीफ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुन्हाना और बिछौर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 270 किलो बीफ बरामद कर एक नाबालिग सहित दो तस्करों को पकड़ा है। वहीं, 4 आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामले दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला पुन्हाना थाना क्षेत्र के गांव नेवाना का है। पुलिस ने गोरक्षा दल के सदस्य की सूचना पर 20 किलो बीफ और एक छुरी सहित अन्य सामान बरामद कर एक नाबालिग सहित दो तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बृजपाल ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्य सौरव अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव नेवाना में कुछ लोग गो तस्करी का धंधा करते हैं। इस सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी गई और पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान चांद पुत्र नूरदीन निवासी नेवाना और शाहिब निवासी जखोपुर के रूप में हुई। अदालत में पेश कर नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है तथा दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
उधर, गांव सिंगार में पुन्हाना अपराध जांच शाखा पुलिस ने 250 किलो बीफ, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी आदि सामान बरामद किया है। पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। बिछौर पुलिस ने दोनों तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि उन्हें शनिवार रात सूचना मिली थी कि सिंगार निवासी यूसुफ और आशिफ अपने घर गोकशी करते हैं और आसपास के इलाकों में पॉलिथीन में पैक कर सप्लाई करते हैं। इस सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी गई। आरोपी पुलिस को आता देख मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

तस्करों से मुक्त कराए दो गोवंश, तस्करों पर केस
तावडू। सदर थाना पुलिस ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के नजदीक नाकाबंदी कर तस्करों से दो गोवंशों को मुक्त करा लिया। वहीं आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर गोवंशों को गोशाला भेज दिया गया है। पुलिस ने तस्कर हरीराम और बंटी निवासी गुहाना जिला सोनीपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सूचना मिली थी कि केएमपी एक्सप्रेसवे से होते हुए एक टेंपो में गोवंशों को भरकर राजस्थान ले जाया जा रहा है।यदि केएमपी टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की जाए तो आरोपियों को गोवंश सहित काबू किया जा सकता है। सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद एक टेंपो आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर तस्कर टेंपो को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वाहन तलाशी में दो गोवंश मिले। पुलिस ने तस्कर हरीराम और बंटी निवासी गुहाना जिला सोनीपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें