फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आंध्र प्रदेश से गांजा लाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेनाइट के पत्थरों के बीच छिपाकर लाते थे आरोपी
विज्ञापन

-1 क्विंटल, 64 किलो 700 ग्राम गांजा व ट्रक बरामद
-40 लाख रुपये है पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम (सीआरटी) ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 क्विंटल, 64 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त एक ट्रक बरामद किया है। गांजे की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी आंध्र प्रदेश से ट्रक में ग्रेनाइट पत्थरों के बीच गांजा छिपाकर लाते थे। पिछले पांच साल में करोड़ों रुपये के गांजे की अवैध तरीके से सप्लाई कर चुके हैं।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोमवार को ईकोटेक-3 पुलिस और सीआरटी खेड़ा चौगानपुर गोलचक्कर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में ग्रेनाइट पत्थरों के बीच अवैध गांजा छिपा कर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर ट्रक को रोका गया। जिसमें भदवास थाना पिलवा एटा के चालक अलीहसन (37) और पचपेरा थाना सिकन्द्राराऊ, हाथरस के ट्रक मालिक योगेन्द्र सिंह मौजूद थे। पूछताछ में दोनों ने गांजा होने की बात स्वीकार कर ली। ट्रक की तलाशी लेने पर छह प्लास्टिक के बोरों में रखे 31 बंडल गांजा बरामद हुआ। इसका कुल वजन 1 कुंतल 64 किलो 700 ग्राम निकला। आरोपियों का साथी अरविंद किशोर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ग्रेनाइट पत्थरों और मार्बल के बीच में छुपाकर लाते थे
आरोपी ग्रेनाइट पत्थरों को नियो एक्सोटिक ग्रेनाइट एलएलपी निम्मड़ा, आंध्र प्रदेश से लोड करते थे। इनको जयपुर राजस्थान में स्थित न्यूट्रल स्टड प्लांट तक ले जाना होता था, लेकिन आरोपी ट्रक में ग्रेनाइट लोड करने के बाद वहां से गांजा लेकर दिल्ली-एनसीआर आते और यहां गांजा उतारकर राजस्थान में ग्रेनाइट उतारने के लिए जाते थे। आरोपी ग्रेनाइट और मार्बल के बीच में छिपाते थे।
विज्ञापन


पूर्व में जेल जा चुके हैं आरोपी:
अलीहसन और योगेन्द्र दोनों पहले भी गांजा तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। अली हसन साल 2019 में ओडिसा के छतरपुर थाना क्षेत्र से गांजा सप्लाई मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस दौरान वह लगभग 14 महीने जेल में रहा था। योगेन्द्र सिंह वर्ष-2018 में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है। इस दौरान वह 27 महीने जेल में रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें